ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धू-धूकर जला कंटेनर, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लगी आग

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में एक कंटेनर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कंटेनर में आग लगने के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बिजली के तार की चपेट में आने कंटेनर में आग लग गई, घटना मंगलवार देर रात की है। बताया जाता है कि कंटेनर ड्राइवर रात के अंधेरे में गाड़ी का पीछा कर रहा था। अंधेरा होने के कारण वहां से गुजर रहे हाइटेंशन तार ड्राइवर को नजर नहीं आया। जिसकी चपेट में आ जाने के कारण कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर में आग लगने के बाद ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। सड़क से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया और बिजली विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने बिजली सप्लाई काट दी। इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस कंटेनर के ड्राइवर की खोज में जुटी हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि कंटेनर को फाइनेंस करने वाली कम्पनी के कर्मी पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि उसका किस्त टूटा हुआ है। इसी बीच कंटेनर में आग लगने से वह पूरी तरह से जल गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.