ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत-नेपाल सीमा पर आदापुर थानाध्यक्ष की गाड़ी पर पथराव, हंगामे में एसएसबी का जवान भी जख्मी

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बेलदारी बॉर्डर पर तस्करों ने जमकर तांडव मचाया। महिला तस्कर और एसएसबी जवानों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान नेपाली परिक्षेत्र के लोग एसएसबी जवानों के विरुद्ध हंगामा करने लगे। हंगामा के दौरान बिना वरीय अधिकारियों के अनुमति के परिवार के साथ नेपाल भ्रमण पर गए आदापुर थानाध्यक्ष की गाड़ी को उपद्रवियों ने घेर लिया और गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिसमें उनके गाड़ी का शीशा टूट गया। घटना के बाद सीमा पर तैनात दोनों तरफ के सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और हंगामा को शांत कराया। एसएसबी के जवानों ने उत्पात मचा रही एक महिला को कस्टडी में लेकर स्थानीय थाना के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भारत-नेपाल सीमा पर मंगलवार को बेलदरवा एसएसबी कैम्प का जवान ड्यूटी के लिए साइकिल से बॉर्डर पोस्ट की तरफ जा रहा था। उसी दौरान लालाछपरा गांव में बॉर्डर से करीब सौ मीटर पहले एक महिला तस्कर रासायनिक खाद की बोरी लेकर नेपाल की तरफ जा रही थी। जिसे एसएसबी के जवान ने रोका और पूछताछ किया। इस दौरान कुछ महिलाएं वहां जमा हो गई। पूछताछ के क्रम में उस महिला ने वहां मौजूद अन्य महिलाओं के सहयोग से एसएसबी जवान पर हमला कर दिया और धारदार हंसिया से एसएसबी जवान को मार दिया। जिससे जवान के नाक पर गंभीर चोटें आई और वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसबी के अन्य जवानों ने महिला को अपने अभिरक्षा में ले लिया। इस हंगामें के दौरान उसी रास्ते से अपनी बाइक से नेपाल के मटीअरवा गांव का रहने वाला एक युवक घर लौट रहा था। जिसे हल्की चोट लग गई। इसके बाद नेपाली परिक्षेत्र के मटीअरवा गांव के ग्रामीण नो मेन्स लैंड पर पहुंच गए और एसएसबी के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा करने लगे। अभी यहां हंगामा चल हीं रहा था कि उसी समय नेपाल की तरफ से परिवार समेत लौट रहे आदापुर थानाध्यक्ष को नेपाली नागरिकों ने गाड़ी समेत घेर लिया और उनके गाड़ी पर पथराव कर दिया।हालांकि, इस घटना में आदापुर थानाध्यक्ष और उनका परिवार सुरक्षित है, लेकिन पथराव में गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है।
आदापुर थानाध्यक्ष के आक्रोशित भीड़ में घिर जाने की जानकारी मिलने पर नेपाली सीमा पर तैनात एपीएफ और भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों के अलावा स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची। उसके बाद आदापुर थानाध्यक्ष को परिवार समेत सुरक्षित निकाला गया और दोनों देशों के सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को शांत कराया। एसएसबी जवान पर हमला कर जख्मी करने वाली गिरफ्तार महिला तस्कर को स्थानीय आदापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल है कि संवेदनशील माने जाने वाले आदापुर थाना के प्रभारी बिना किसी वरीय अधिकारी के अनुमति के सपरिवार नेपाल टूर पर गए थे और नेपाली परिक्षेत्र में भीड़ के हत्थे चढ़ गए. इस दौरान कोई अनहोनी हो जाती, तो इसकी जवाबदेही किसकी होती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.