ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एयरफोर्स जवान की पत्नी की हत्या कर बदमाशों ने लूटे जेवरात

मोतिहारी: कथित सुशासन की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और अपराध बिहार में एक उद्योग का रूप ले रहा है। आज इसी का शिकार एक एयर फोर्स का अधिकारी हो गया। अपराधियों ने लूटपाट करने के साथ ही उसकी पत्नी की हत्या भी कर दी।
जानकारी के मुताबिक घोड़ासहन के कदमवा निवासी एयरफोर्स में क्लर्क के पद पर कार्यरत अमित कुमार गुप्ता गत मंगलवार की शाम बाइक अपनी पत्नी के साथ मोतीहारी से सामान व ज्वेलरी खरीदकर अपने घर घोड़ासहन जा रहे थे। जब वे चिरैया थानांतर्गत मोहद्दीपुर के समीप पहुंचे तो दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर हथियार के बल पर घेर लिया। इसके बाद उसकी पत्नी से जेवर व हाथ में पकडे बैग को छीनने लगे।
लेकिन जब पति-पत्नी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसकी पत्नी पर हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और जेवर व बैग लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही इनके कुछ रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और घायल दम्पति को अस्पताल ले जाने लगे। इसी बीच रास्ते में ही अमित कुमार की पत्नी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद घायल अमित कुमार को शहर केअस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.