ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नहाने के लिए गया था; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, बोले- दोस्तों ने कुछ किया है

पानीपत:: नहर में लापता शुभम।हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में स्थित गांव नारायणा पुल के नजदीक नहर में दो तीन साथियों के साथ नहाने गया 17 वर्षीय छात्र एवं खिलाड़ी नहर में डूब गया है। परिजनों को मामले के बारे में उस वक्त पता लगा, जब नहर में डूबे छात्र के संदिग्ध एवं आरोपी दोस्त के मोबाइल फोन से किसी अंजान व्यक्ति ने इसकी सूचना उन्हें दी।सूचना मिलते ही परिजन तुरंत नहर किनारे पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि नहर किनारे सिर्फ छात्र के कपड़े पड़े हुए थे। मामले की पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर छात्र के अपहरण का मुकदमा उसके साथी पर दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अव्वलमिली जानकारी के अनुसार, गांव पावटी निवासी महावीर ने बताया कि उसका भतीजा शुभम 1 माह का था, जब उसके मां-बाप का देहांत हो गया था। ताऊ और ताई ने उसका पालन पोषण किया। गोहाना में सरकारी स्कूल में वह 12वीं की पढ़ाई करता है। 12वीं की परीक्षा देकर वह अपने गांव पावटी में घर पर आया हुआ था। कल उसने समालखा में कंप्यूटर सीखने के लिए जाना था।पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी शुभम ने काफी नाम कमाया था। उसने वुशू खेल में काफी मेडल हासिल किए। अगस्त माह में शुभम 18 साल का होने जा रहा है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे शुभम अपने तीन चार साथियों के साथ नहाने के लिए गया हुआ था। करीब 10:30 बजे के आसपास उसके दोस्त ने फोन किया कि शुभम गांव नारायणा नहर में डूब गया है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.