ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चोर टायर कार में डाल कर ले गए, CCTV कैमरे मेँ कैद हुए

सीकर: CCTV में नजर आए चोर।चोर टायर की दुकान से 20 से 22 टायर चुरा कर ले गए। चोर ये टायर कार में डालकर ले गए। दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। इससे पहले भी चोरों ने 16 दिन पहले इसी दुकान में टायर चुराए थे।उद्योग नगर थाने में सैयद मोहसिन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी जयपुर रोड पर जैन टायर के नाम से दुकान है। रात को वह दुकान को बंद अपने घर चले गए थे। जब सुबह दुकान पर आए थे 20-22 टायर गायब मिले। जिसके बाद उन्होंने आस-पास की जगह पर टायर की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सैयद मोहसिन ने बताया कि इन टायरों की कीमत 90 हजार रुपए थी।पहले भी हो चुकी चोरीदुकानदार सैयद मोहसिन ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। चोरों ने रात के अंधेरे में स्विफ्ट कार से दुकान से 15-20 टायर चुरा लिये थे। जिसके बाद उन्होने चौकी में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी। उसके बाद एक बार फिर चोरों ने वापस उन्हीं की दुकान को निशाना बनाते हुए टायर चुरा लिये। उन्होंने बताया कि पिछली बार शिकायत देने के बाद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई।सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरदुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी चोरों की करतूत कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में चोर कार में आते दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद कार से उतरकर उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मोहसिन ने उद्योग नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल नरेश कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.