ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में पलटी

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में करीब 15 से 20 छात्राएं घायल हुई हैं। सभी छात्राओं को जगदलपुर के महारानी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बस में करीब 25 से 30 छात्राएं बैठी थीं, जो डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से नाइट शिफ्ट पूरी कर खमार गांव नर्सिंग हॉस्टल लौट रहीं थीं। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। जगदलपुर-ओडिशा मुख्यमार्ग पर स्थित एक ढाबा के पास हादसा हुआ है। विपरीत दिशा से मुर्गियों से भरी एक पिकअप आ रही थी, जिसकी रफ्तार काफी ज्यादा थी। टर्निंग पॉइंट में पिकअप को बचाने के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में चालक समेत बस में सवार छात्राएं घायल हुई हैं।मामले की जानकारी मिलते ही नगरनार थाना के जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने एंबुलेंस से सभी घायलों को महारानी अस्पताल भिजवाया है। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की माने तो सभी घायलों की स्थित अभी ठीक हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.