ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आरा सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में लगी आग, मची अफरा-तफरी

आरा: आरा के सदर अस्पताल में आज गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एसएनसीयू वार्ड में अचानक आग लग गयी।आरा सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में आज अचानक आग लग गयी, जिस कारण वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

इस वार्ड में कुल 27 बच्चे जो सीरियस थे उनको भर्ती किया गया था। उन बच्चों को आनन-फानन में आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। वहीं सात बच्चे जो अति गंभीर हैं उनको पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।आग लगने के कारण घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा मगर अभी तक आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

हालांकि चिकित्सकों के एक दल ने सभी बच्चों को सकुशल वार्ड से बहार निकाल लिया और आसपास के अस्पतालों में भर्ती करा दिया। वहीं परिजनों द्वारा आग लगने के कारण काफी हो-हल्ला किया गया, जिन्हें बाद में समझा-बुझाकर शांत कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस बार आग लगने के कारणों का पता तो नहीं चल पाया है मगर सभी बच्चों को सकुशल वार्ड से बाहर निकाल लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.