ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मेडिकल कॉलेज और जल परियोजना का किया गया उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं। पीएम मोदी नवसारी में गुजरात गौरव अभियान के दौरान कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद वह नवसारी में नाइक हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स और निराली मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। दौरे के दौरान पीएम ‘गुजरात गौरव अभियान’ नाम के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वह नवसारी के आदिवासी क्षेत्र खुदवेल में करीब 3050 करोड़ रुपये की विकास पहल का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 7 परियोजनाओं का उद्घाटन, 12 परियोजनाओं का शिलान्यास और 14 परियोजनाओं का भूमि पूजन शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में पानी की सप्लाई में सुधार के साथ-साथ कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और जीवनयापन को आसान बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री तापी, नवसारी और सूरत जिलों के निवासियों के लिए 961 करोड़ रुपये की 13 जलापूर्ति परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया। वह नवसारी जिले में एक मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन भी किया, जिसे लगभग 542 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जो क्षेत्र के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री लगभग 586 करोड़ की लागत से निर्मित मधुबन बांध आधारित एस्टोल क्षेत्रीय जल सप्लाई परियोजना का उद्घाटन किया। साथ ही, प्रधानमंत्री द्वारा 163 करोड़ रुपये की नल से जल परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इन परियोजनाओं से सूरत, नवसारी, वलसाड और तापी जिलों के निवासियों को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.