ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क हादसे में युवक की मौत, बोलेरो से साइड लेने के दौरान पुल से नीचे गिरा साइकिल सवार, डूबने से हुई मौत

पकड़ीदयाल। पताही थाना क्षेत्र में बोलेरो से साइड लेने के दौरान साइकल सवार एक युवक पुल के नीचे पानी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मिर्जापुर गांव के शेरा पुल के पास की है मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बेलाहीराम पंचायत के मिर्जापुर गांव के रहने वाले अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पताही पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पताही थानाध्यक्ष अनुज कुमार मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि अर्जून कुमार साइकिल से पताही से घर लौट रहा था. इसी दौरान शेरा पुल के समीप विपरित दिशा से आ रही अनियंत्रित बोलेरो से साइड लेने के दौरान उसकी साइकिल पुल से टकरा गयी और वह पानी भरे नदी में गिर गया जब युवक घर नहीं पहुचा, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर उसका कुछ पता नहीं चल सका। काफी देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने नदी में एक युवक का उपलाता हुआ शव देखा। फिर ग्रामीणों के सहयोग से युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। तब जाकर उसकी पहचान हो सकी। हालांकि, ग्रामीण अर्जुन को लेकर चिकित्सक के पास पहुँचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.