उन्नत भारत अभियान के तहत नारायण विश्व विद्यालय बी बी ए- रूरल मैनेजमेंट वरीय अनुभवी शिक्षक छात्रों ने गोद लिए ग्राम का किया सर्वेक्षण
कृषि, स्वास्थ्य व अन्य योजनाओं की जानकारी दी, आयुष्मान भारत संबंधी जागरुकता कार्यकर्म कर लोगों को कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया
सासाराम। कल 11 जून एवं आज दोपहर में ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने हेतु गोपाल नारायण सिंह विश्व विद्यालय के बी बी ए- रूरल मैनेजमेंट के वरीय एवम अनुभवी शिक्षक तथा छात्रों ने* उन्नत भारत अभियान*० के तहत गोद लिए रोहतास जिले के डिहरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम देवरिया मे सर्वेक्षण कार्य किये। इस दौरान छात्रों एवम शिक्षकों के द्वारा कृषि, स्वास्थ्य व अन्य विभागों के सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्य की विशेषता यह रही कि छात्रों ने मात्र दो दिनों में लगभग तीन सौ घरों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान देवरिया ग्राम में आयुष्मान भारत योजना से संबंधित जागरुकता कार्यकर्म भी किया गया तथा जिन लोगों के पास कार्ड नही है उन्हें बनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की भी जानकारी दी गई और आयुष्मान भारत का गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।इस दौरान ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी भी एकत्र की गई ताकि उसको सरकारी पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। विश्वविद्यालय की तरफ से उन्नत किस्म के बीज भी मुफ्त वितरित किए गए। ग्राम भ्रमण के दौरान छात्रों ने भूईयां टोला आदि के समस्याओं को समझा जिसका विवरण भारत सरकार को भेजा जायेगा।
कार्यक्रम का समन्वय एवम् संचालन डॉ प्रमोद कुमार के साथ शौर्य प्रकाश, श्रीमती खेयाली रॉय तथा छान्जु शेरपा ने किया।इस कार्यक्रम में कुल 40 छात्रों ने भाग लिया। विश्विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों द्वारा इस कड़ी धूप में किए गए प्रयास को बेहद सराहनीय बताया है।