गरीबी हटाने के लिये बच्चों को विधालय अवश्य भेजें : जनक राम
कटिहार। समाज से गरीबी हटाना है तो अपने बच्चों शिक्षित करे। उन्हें प्रति दिन स्कूल भेजे शिक्षा ही ऐसा हथियार है। जिसके रोशनी से अपने और समाज फैली अंधकार को मिटा सकते हैं। देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की ओर ले जा रहे हैं।पूरे विश्व के प्रसिद्ध नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो गए हैं।उपरोक्त बाते जिले के फलका प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत अंतर्गत कंचनबाड़ी में आदिवासी सम्मेलन में बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने अपने संबोधन में कही उन्होंने आगे कहा कि दलित समुदाय का यह बेटा छात्रवृति से पढ़ाई कर आज इस मुकाम तक पहुंचा हूँ।इसलिए हरहाल में अपने बच्चों को शिक्षा दे।
फलका के कंचनवाड़ी विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व के तहत विराट आदिवासी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी झारखंड के कटोरिया विधायक निक्की हेंब्रम, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तल्लू बास्की व स्थानीय विधायक कविता पासवान तथा विधान पार्षद रजवंशी सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम शुभारंभ होने से पूर्व आदिवासी समुदाय के लोगों के द्वारा आदिवासी समुदाय के रीति रिवाज के तहत ढोल नगाड़े एवं आदिवासी नृत्य के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के 8 वर्ष में देश का काफी चौमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी एनडीए की सरकार में काफी कार्य हुआ है। आयुष्मान कार्ड के जरिए आज लोगों का एक वर्ष में पांच लाख का इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर और अस्पताल में मुफ्त जांच और दवाएं लोगों के जीवन में कई बदलाव ला रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार 8 वर्ष पूरे कर रही है। उन्होंने फिर से अपना संकल्प दोहराया है कि वह जो कुछ भी कर सकते हैं। सभी के कल्याण के लिए, प्रत्येक भारतीय के सम्मान के लिए, प्रत्येक भारतीय के सुरक्षा के लिए और समृद्धि के लिए कार्य करेंगे। हर भारतीय के लिए उन्हें सुख और शांति का जीवन दिलाने के लिए अग्रसर है। उन्हों ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले कि सरकार ने भ्रष्टाचार को व्यवस्था का अनिवार्य हिस्सा माना था। फिर भ्रष्टाचार से लड़ने के बजाय सरकार उसके आगे झुक गई तब देश देख रहा था कि योजनाओं का पैसा सरकार तक पहुंचने से पहले ही लूट लिया गया। उन्होंने कहा कि आज जनधन आधार और मोबाइल की त्रिमूर्ति के कारण पैसा सीधे उनके जन धन बैंक खातों में लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। पहले रसोई में धुंआ झेलने की मजबूरी थी, आज उज्जवला योजना से एलपीजी सिलेंडर लेने की सुविधा है पहले खुले में शौच की शर्म थी अब गरीबों को शौचालय की शान है। पहले इलाज के लिए पैसे जुटाने में लाचारी थी आज हर गरीब को आयुष्मान भारत का सहारा है। पहले तीन तलाक का डर था अब अपने हक के लिए लड़ने की हिम्मत है। वही कटोरिया के विधायक निक्की हेंब्रम ने विराट सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार उन समस्याओं का स्थाई समाधान करने का प्रयास कर रही है जिन्हें पहले अस्थाई मान लिया जाता था। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण ने लाभ सूची से 9 करोड़ फर्जी नामों को हटाकर चोरी और रिसाव के अन्याय को समाप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि सशक्त होने पर जब गरीबों का दैनिक संघर्ष कम हो जाता है तो वह अपनी गरीबी दूर करने के लिए नई ऊर्जा से जुड़ जाते हैं। इसी सोच के साथ हमारी सरकार ने पहले दिन से ही गरीबों को सशक्त बनाना शुरू कर दिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तल्लू बास्की, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, रजवंशी सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो आदि ने भी संबोधित किये। मौके पर खनन एवं भूतत्व मंत्री तथा कटोरिया के विधायक के द्वारा आदिवासी समुदाय के बुद्धिजीवी समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं फूलों का माला पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी, पूर्व प्रखंड प्रमुख सतीश मंडल, जिला पार्षद गयात्री देवी, मुखिया भारती कुमारी, एमएलसी प्रतिनिधि संजय झा, प्रमुख प्रतिनिधि कंचन मंडल, मनोज कुमार, रमन झा, डोमन चौधरी, राम नाथ पांडे, निर्मल हेंब्रम, मुखिया तल्लू मरांडी, विनोद मिर्धा, रानी कुमारी, प्रभात मिश्रा, रिंकू पटेल, राजेश मंडल,प्रीति पटेल, महेंद्र साह, शैलेंद्र ऋषि आदि भाग लिया।