ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य को किया गिरफतार

चोरी की पांच बाइक समेत हथियार भी हुए बरामद

सासाराम। आज फिर रोहतास पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके पास से चोरी के पांच बाईक और देशी पिस्टल एवं कारतूस भी बरामद किया है।
रोहतास एसपी आशीष भारती के निर्देश पर चेनारी इलाके से पिछले दिन चोरी गई दो बाइक के शिकायत पर संबंधित क्षेत्र में छापामारी करने का निर्देश दिया गया। चेनारी थाना पुलिस ने एक देसी कट्टा, कारतूस, मोबाइल एवं चोरी के पांच बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी आशीष भारती ने कहा कि शिवसागर बड्डी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर से गिरफ्तार अविनाश पासवान के पास से एक देसी कट्टा कारतूस भी बरामद किया गया है। जबकि गिरफ्तार आलमपुर लव पटेल तथा चेनारी के पिठियांव के बबलू पासवान के पास से मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
एसपी के अनुसार चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई है। जिसमें दो बाइक चेनारी इलाके से पिछले दिन चोरी हुई थी। जिसे 24 घंटा के अंदर बरामद किया गया है जो रोहतास पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। बताया जाता है कि बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद रोहतास जिला सहित अन्य जिलों में बाइक चोरी की घटना में कमी आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.