भारतीय रेड क्रास सोसाइटी मोतिहारी शाखा की मतगणना 15 को
मोतिहारी। डॉ. राधाकृष्णन सभागार , मोतिहारी में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह-निर्वाची पदाधिकारी , सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा , पूर्वी चंपारण, मोतिहारी का आम निर्वाचन 2022 के निमित्त मतगणना कार्यो के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
दिनांक 15 जून 2022 को प्रातः 8:00 बजे से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी का प्रबंध समिति के 15 सदस्यों का मतगणना, लुठहां मध्य विद्यालय , मोतिहारी में मतगणना कार्य 20 टेबुल के माध्यम से संपन्न किया जाएगा।
मतगणना कार्य स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मीगणों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व का ससमय निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग, वृंदा लाल ,
श्री सुधीर कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोतिहारी ,संतोष सिंह अवर निर्वाचन पदाधिकारी, नागेंद्र प्रसाद जिला मास्टरट्रेनर प्रशिक्षक ,रमेश प्रसाद, जिला मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।