परदेसिया डबल मर्डर कांड का उद्भभेदन, हत्यारा अमोद सिंह गिरफ्तार
हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार बरामद
शिवहर।
शिवहर पुलिस ने शिवहर थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के परदेसिया गांव में डबल मर्डर का उद्भभेदन करते हुए हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि 9 जून को परदेसिया गांव में तकरीबन रात के 2:00 बजे अवध किशोर सिंह एवं अरुण सिंह उर्फ चुनचुन सिंह दोनों पिता स्वर्गीय राजनारायण सिंह की हत्या एवं अवध किशोर सिंह की पत्नी मीना देवी को घायल कर देने के आरोपी आमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि उक्त कांड एक जघन्य एवं संवेदनशील घटना से संबंधित होने के कारण किस काम का उद्बभेधन एवं घटना में शामिल सभी अपराध कर्मियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने हेतु एसडीपीओ संजय कुमार पांडे शिवहर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल एसआईटी का गठन किया गया था ।जिसमें नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद, श्यामपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव सहित थानाध्यक्ष अनुसूचित जाति के जितेंद्र महतो, शिवहर थाना के जितेंद्र कुमार, तकनीकी शाखा के अवध किशोर पंडित शामिल थे।
विशेष अनुसंधान दल द्वारा इस कांड का उद्भभेदन हेतु वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के बाद यह बात सामने आई है कि मृतक अवध किशोर सिंह द्वारा अपनी बेटी अर्चना की शादी निवासी आमोद सिंह पिता स्वर्गीय अवध बिहारी सिंह कुंवरपुर थाना पिपरा जिला मोतिहारी के साथ किया गया था। परंतु साथ 8 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी दोनों को संतान की प्राप्ति नहीं हुई, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद होने लगा इसी बीच एक माह पूर्व मृतक अवध किशोर सिंह द्वारा अपनी बेटी अर्चना की दूसरी शादी राजीव सिंह पिता भोला सिंह साकिन शंभूचक थाना कल्याणपुर जिला मोतिहारी से कर दिया गया।
इसी को लेकर अमोद सिंह अपने ससुर चचेरा ससुर और एवं सास से काफी नाराज चल रहा था ।इसी आक्रोश में आकर घटना की रात्रि अमोद सिंह अपने ससुराल ग्राम परदेसिया आकर टांगी से पहले अपने चचेरे ससुर अरुण सिंह उर्फ चुनचुन सिंह एवं अपने ससुर अवध किशोर सिंह को टांगी से गर्दन काटकर हत्या कर दिया तथा अपनी सास मीना देवी के ऊपर भी टांगी से प्रहार कर गर्दन और बांह काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तीनों को मृत समझकर अमोद सिंह फरार हो गए थे।
इस जघन्य कांड को गंभीरता से लेते हुए विशेष अनुसंधान दल द्वारा 12 जून को फेनहारा जिला मोतिहारी बस स्टैंड से मुख्य अभियुक्त अमोद सिंह को हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार खून लगी टांगी एवं हत्या का अंजाम देने समय पहने हुए कपड़े जिस पर खून के छींटे पड़े थे को भी बरामद कर लिया है।प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ संजय कुमार पांडे, नगर थाना अध्यक्ष सह इस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद मौजूद थे।