कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा एवं तैयारी को लेकर हुई बैठक
सासाराम। रोहतास जिला कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा एवं तैयारी को लेकर रोहतास जिला कांग्रेस के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डी आर ओ) श्री राकेश यादव के सासाराम आगमन पर जिले के सम्मानित नेताओं के साथ कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव को लेकर आज एक बैठक हुई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य मनोज कुमार सिंह, वरीय जिला उपाध्यक्ष राधा प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव विनोद रॉय, डा, जावेद अख्तर, अनिल रॉय, सीता यादव, मानस रंजन, कन्हैया सिंह, दीपक शुक्ला, सुनील तिवारी, लाल बाबू एवं कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।