ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीतामढ़ी:रीगा के सांखी में दो बाइक चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

रीगा थाना क्षेत्र के सांखी गांव से एक चोरी की बाईक के साथ दो चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के राम नारायण यादव के पुत्र गोविंद कुमार की बाइक पैशन प्रो बीआर 30 एन 3637 विगत 6 जून को दरवाजे के समीप से चोरी हो गई थी। पीड़ित परिवार ने शिवहर जिले के पिपराही थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराया था।पीड़ित व्यक्ति अपने ससुराल रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी गांव पहुंचा था। जहां से सीतामढ़ी जाने के क्रम में रीगा सीतामढ़ी पथ में खैरवा चौक के समीप एक बाइक गैरेज में अपने बाइक को देखकर शोरगुल करने लगा। जहां से स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और चोरी के बाइक के साथ दो युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। दोनों चोर की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी गांव वार्ड नंबर 13 निवासी विनोद महतो के पुत्र चंदन कुमार वही कुशमारी वार्ड नंबर 12 निवासी रामपुकार महतो के पुत्र रणधीर महतो चंद्रवंशी के रूप में की गई है।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दल बल के साथ पहुंचकर दोनों चोर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। साथ ही खैरवा चौक स्थित बाइक गैरेज के मालिक संतोष कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है।स्थानीय लोग बताते हैं कि इलाके के सभी चोरी की बाइक खैरवा चौक स्थित बाइक गैरेज से ही बेची जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.