ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निकिता डोबरियाल व डैशिंग स्टार जीत राय दत्त का रोमांटिक सांग “बनके बारिश” हुआ रिलीज़

बारिश के इस मौसम में हर कोई रोमांटिक हुआ जा रहा है। ऐसे भीगे भीगे मौसम में साउथ व बॉलीवुड इंडस्ट्री के डैशिंग स्टार जीत राय दत्त और निकिता डोबरियाल का बेहद रोमांटिक सांग “बनके बारिश” रिलीज हो गया है जिसे दर्शको द्वारा खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिंगर कम्पोज़र अल्ताफ सय्यद ने इसे गाया है जिसमें एक मेलोडियस मूड है।

म्युज़िक लेबल सांग्स बास्केट द्वारा रिलीज इस सांग को ऑडिएंस द्वारा खूब सराहा जा रहा है। मुम्बई में इस सांग लांच के अवसर पर ऎक्टर जीत राय दत्त, ऎक्ट्रेस निकिता डोबरियाल, सिंगर अल्ताफ सय्यद मौजूद थे। इस मौके पर मेहमान के रूप में निर्माता लोकेश तिलकधारी, ऎक्टर प्रोड्यूसर कुमार अखिलेश प्रताप भी उपस्थित थे जिन्होंने दोनों एक्टर्स को इस नए सांग के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
नरेन गेडिया फिल्म्स व जेआरडी मोशन पिक्चर के बैनर तले बने सांग “बनके बारिश” के निर्माता जीत राय दत्त, डायरेक्टर डीओपी व एडिटर नरेन ए. गेडिया, गीतकार आनंद सिंह हैं।

खूबसूरत अदाकारा और थिएटर ऎक्ट्रेस निकिता डोबरियाल ने कहा कि बनके बारिश एक बहुत ही खूबसूरत गीत है जिसमें रोमांस, मेलोडी और इमोशंस भी हैं। शिमला की हसीन वादियों में इसे शूट किया गया है जो बेहद प्यारी लोकेशन है। मेरे को-एक्टर जीत राय दत्त काफी सपोर्टिव नेचर के हैं, मैं इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हूं। हालांकि मैं थिएटर ऎक्टर हूँ और कई साल तक ढेर सारे ड्रामों में अभिनय किया है, मगर यह मेरा पहला म्युज़िक वीडियो है जो यूथ को पसन्द आ रहा है।

जीत राय दत्त भी इस म्युज़िक वीडियो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस सांग में निकिता डोबरियाल के साथ मेरी केमिस्ट्री और जोड़ी दर्शकों को लुभा रही है। अल्ताफ सय्यद के साथ पहले भी मैं एक सुपर हिट सांग कर चुका हूं लेकिन इस प्रोजेक्ट पर हमने 5 वर्षों बाद काम किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.