ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कार्पियो ने बाइक में मारी ठोकर, एक महिला की मौत,तीन घायल

मोतीहारी : हरसिद्धि, थाना क्षेत्र के अरेराज मोतिहारी मुख्य मार्ग पर मुरारपुर पंचायत के मुहर्रम चौक के समीप बुधवार को सड़क के किनारे खड़ी बाइक को पीछे से लापरवाह स्कार्पियो चालक ने ठोकर मार दी जिसमें बाइक पर सवार एक छोटी बच्ची सहित चार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया। रास्ते में रघुनाथपुर पहुंचते-पहुंचते एक महिला छबिया देवी 30 वर्ष की मौत हो गई। शेष घायलों का इलाज आरसी हॉस्पिटल मोतिहारी में चल रहा है। घायलों में मृतका के ससुर उमेश ठाकुर 52 वर्ष, सास गीता देवी 45 वर्ष तथा पुत्री खुशी कुमारी डेढ़ वर्ष शामिल है। सभी घायल पहाड़पुर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के निवासी हैं। मृतका कोटवा गांव निवासी राजा बाबू ठाकुर की पत्नी थी। घायल उमेश ठाकुर ने बताया कि उनकी पतोहू के रिश्तेदार साई हॉस्पिटल मोतिहारी में भर्ती हैं। उन्हीं को देखने के लिए ये लोग अपने घर से मोतिहारी जा रहे थे। मुहर्रम चौक पर ये लोग बाइक रोककर उतरे थे। पतोहू छोटी बच्ची को सास की गोद में देखकर बाइक पर बैठ गई। अभी बाइक खड़ी हुई थी कि पीछे से लापरवाह स्कार्पियो चालक ने आकर ठोकर मार दी। इस घटना में पतोहू की मौत हो गई और एक छोटी बच्ची सहित तीन घायल हो गए। स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया । उमेश ठाकुर ने बताया कि उनकी पतोहू छबिया देवी 8 माह की गर्भवती थी। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसआई रणधीर कुमार सिंह को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो और बाइक को जप्त कर लिया है। वहीं जांच उपरांत शव को पोस्टमार्टम में मोतिहारी भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी अनुसंधान जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.