ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

न्यायालय में पदस्थापित सिपाही की संदेहास्पद मौत, पेट में दर्द से दम तोड़ दिया

सासाराम। व्यवहार न्यायालय के एक सिपाही की संदेहास्पद मौत हो गई। बक्सर के संग्रामपुर गांव के रहने वाले 37 साल के जवान रामदुलार राय रोहतास जिला के सासाराम न्यायालय में पदस्थापित थे। बीती रात पेट में दर्द उठने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर के बाद परिजन बेहाल हो गए। सिपाही के भतीजे रविन्द्र कुमार राय ने बताया कि दो दिन पहले घर के लोगों से उनसे बात हुई थी। वह सासाराम से आरा अपने विभागीय काम से आए थे और आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के क्षत्रिया स्कूल में अपने साथी जवानों के साथ रात में ठहर गए थे। जिसके बाद उनके पेट में तेज दर्द उठा। फिर उनके साथ रहे साथी जवानों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके बाद उनके साथी जवानों द्वारा फोन कर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी है। परिजनों में गम का माहौल है एवं अचानक मौत का कारण लोग समझ नहीं पा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.