ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पिकअप,ऑटो की टक्कर में तीन की मौत सात गंभीर में दो रेफर

सासाराम। रोहतास जिला नोखा थाना क्षेत्र में आज सासाराम-आरा स्टेट हाइवे पर एक सड़क दुर्घटना में महिला और बच्चे सहित तीन की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे आटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। संभवतः एक ही परिवार के सदस्य है।
मृतक बच्चे की उम्र 10 साल, अधेड़ की उम्र लगभग 50 साल एवं महिला की उम्र लगभग 40 साल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो कर सड़क पर पलट गया, जबकि तीनों सवार सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। नोखा थानाध्यक्ष ने बताया कि स्टेट हाइवे पर तराढ़ एवं पेनार के बीच पिकअप वैन ने उसे सीधे टक्कर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौत और सात घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नोखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जिसमें गंभीर रूप से घायल दो को सासाराम के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.