ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जेलों में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने का केंद्रीय गृह मंत्रालय का निर्देश

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न अपराधों के आरोपों में जेल में बंद कैदियों के साथ अगले महीने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए जेलों में कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। गृह मंत्रालय ने जुलाई में मनाए जाने वाले आजादी महोत्सव के लिए विस्तृत कार्यक्रम भी तैयार किए हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, डीजी और आईजी (जेल) को जारी एक निर्देश में गृह मंत्रालय ने कहा कि जेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम (देश भक्ति गीत, नृत्य, रंगोली, आदि) आयोजित किये जाएंगे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी कार्यक्रम सूची में योग, ध्यान, परामर्श सत्र (नौकरी की खोज, पुनर्वास पर ध्यान देना), कैदियों के लिए देशभक्ति फिल्म आदि शामिल किये गये हैं। गैर सरकारी संगठनों, धार्मिक संगठनों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों से कहा गया है कि वे आयोजनों को सफल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इसके लिए उपयुक्त निर्देश जारी करें। देश की सभी जेलों में इस कार्यक्रम को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए ताकि इस आयोजन को एक भव्य सफलता मिल सके। इससे पहले, गृह मंत्रालय ने कुछ श्रेणियों में कैदियों को विशेष छूट देने और उन्हें तीन चरणों में 15 अगस्त 2022 (स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ), 26 जनवरी 2023 (गणतंत्र दिवस) और फिर 15 अगस्त 2023 को रिहा करने का प्रस्ताव दिया था। 10 जून को अलग से एक पत्र जारी कर सूचित किया कि जेल सॉफ्टवेयर में एक विशेष मॉड्यूल जोड़ा गया है जो राज्य कारागार अधिकारियों को पात्र कैदियों के मामलों को त्वरित और सटीक तरीके से प्रोसेस करने में सुविधा प्रदान करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.