ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बांका जिले में चला सर्च ऑपरेशन, जंगल में गड़ा विस्फोटक और हैंडग्रेनेड बरामद

बाँका: जिला पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में जंगल में जमीन में गड़ा भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। इसके साथ ही दो हैंडग्रेनेड और दो मस्केट बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर बेलहर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसएसबी और आनंदपुर ओपी पुलिस द्वारा चलाये गए सर्च ऑपेरशन में चाँदन प्रखंड के आनंदपुर ओपी के पिलुआ जंगल में जमीन में गाड कर रखा गया था जिसे बरामद किया गया। आनंदपुर ओपी का पिलुआ जंगल और करमाटांड़ जंगल जमुई का सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते नक्सलियों के ठिकाने के रुप में जाना जाता रहा है। पिछले दिनों जमुई पुलिस की नक्सलियों के विरुद्ध चलाये गए अभियान से नक्सलियों की बेचैनी बढ़ गयी है, जिससे बाँका जिले के जंगली क्षेत्र में इनकी गतिविधियां की जानकारी मिलती रहती है।
बीती रात भी बाँका पुलिस को जंगल में जमीन में गाड़ कर रखे हुए करीब एक क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट,दो हैंडग्रेनेड और दो मस्केट बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस अभी खुलकर विस्फोटक और हथियार की बरामदगी को लेकर नक्सलियों के बारे में कुछ भी बोलने से बच रही है। इस बाबत विस्फोटक और हथियार मिलने की पुष्टि स्वयं एसपी डॉ0 सत्य प्रकाश ने की है।पिछले दिनों दूसरी बार बाँका एसपी के दायित्व संभालने के साथ ही अपराधियों के साथ नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने का निर्देश दिया था। परिणाम स्वरूप अब तक सैकड़ो की संख्या वांछित अपराधियों की गिराफ्तारी के साथ ही जंगली क्षेत्र में विस्फोटक और हाथियरो की बरामदगी हुई है। गौरतलब है कि आनंदपुर ओपी क्षेत्र का पिलुआ जंगल में कुछ माह पहले भी एसएसबी और आनंदपुर पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था और आज भी उसी क्षेत्र से बरामद हुआ है। वहीं करीब एक वर्ष पूर्व भी करमाटांड़ जंगल से भी दो भारी मात्रा में विस्फोटक की बरामदगी हो चुकी है जिसके पीछे नक्सलियों का हाथ बताया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.