ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में गरीबों पर बढ़ते जुल्म को रोकने में सरकार विफल : माले

भाकपा-माले व खेग्रामस कार्यकर्ताओं ने मुसरीघरारी थानाध्यक्ष के मिलीभगत से बथुआ के मुसहर समुदाय के घर को दबंगों के द्वारा उजाड़ने और जानलेवा हमला करने एवं खानपुर सीओ के मिलीभगत से वर्मा विस्थापित परिवारों को सरकार से प्राप्त अधिग्रहीत जमीन हड़पने में भूस्वामी से सांठगांठ करने के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकालकर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष और खानपुर सीओ का प्रखंड के बहादुरा चौक पर पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता खेग्रामस के प्रखंड सचिव सुरेश कुमार व संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि बिहार में गरीबों पर बढ़ते जुल्म को रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल है। गरीबों के घर को उजाड़ा जा रहा है। दलितों व गरीबों पर जुल्म बढ़ता जा रहा है। विरोध करने पर गरीबों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है जो चिंताजनक है। सरकार व प्रशासन असंवेदनशील बनी हुई हैं। मौके पर माले प्रखंड कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, महेश सिंह समेत राजाराम सिंह, उमेश सिंह,पंकज कुमार, पिंकू मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, मुन्ना प्रसाद सिंह, जगेश्वर दास, विक्की पासवान, मोनू पासवान, अजय कुमार, नन्हकी राय आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.