ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दावथ थाना के योगिनी गांव से पुलिस ने बरामद किया 181.4 ली० विदेशी शराब

सासाराम।  आशीष भारती पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देशानुसार जिले में पूर्ण शराबबंदी को सख़्ती से लागू कराने हेतु जिले में अवैध शराब के सेवन/निर्माण/बिक्री/भंडारण/परिवहन/शराब तस्करों/शराब व्यवसायियों/ शराब माफियाओं  के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दावथ थाना अंतर्गत योगिनी गांव में एक शराब कारोबारी के घर में भारी मात्रा में शराब छुपा कर रखे हुए है एवं बिक्री करता है। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कारवाई हेतु थानाध्यक्ष दावथ थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुलिस बल के साथ योगिनी गांव में घेरा बंदी कर छापेमारी हेतु भेजा गया जहाँ छापामारी के दौरान एक शराब कारोबारी के घर से 8 PM का 21 कार्टून कुल-181.4 ली० विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में संबंधित के विरुद्ध कांड दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.