जिला पदाधिकारी रोहतास ने की कृषि टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक, दिए कई निर्देश
सासाराम। आज दिनांक 4 जुलाई 2022 को पूर्वाह्न 11.30 बजे जिला पदाधिकारी रोहतास के द्वारा डीआरडीए भवन में कृषि टास्क फोर्स की एक समीक्षात्मक बैठक की गयी, जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी/कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई / सहायक निदेशक, उद्यान /0सहायक निदेशक, अभियंत्रण / सहायक निदेशक, भूमि संरक्षण / सहायक निदेशक, शष्य प्रक्षेत्र / सहायक निदेशक, पौधा सरंक्षण / उप परियोजना निदेशक, आत्मा एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, रोहतास सासाराम ने भाग लिया। समीक्षा के क्रम में निम्नांकित निर्देश दिया गया, जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास को निदेश दिया गया कि जिले में यूरिया खाद एवं डी०ए०पी० खाद की कमी को लेकर किसानों के बीच असंतोष देखा जा रहा है। जिले में खाद की उपलब्धता किसानों के मांग के अनुसार शतप्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने हेतु खाद के रेकों की संख्या बढ़वाने के लिये जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेशक, कृषि विभाग से बात भी की गयी, जिन खाद विक्रेताओं के द्वारा खाद विकी में जो अनियमिततायें पायी गयी है, उसकी सूची उपलब्ध कराते हुये संबंधित विक्रेताओं से कारण पृच्छा करते हुये उनके विरुद्ध नियमानुसार अविलंब कार्रवाई करना सुनिश्चित करें साथ ही साथ खादों के वितरण आदि कार्यों का अनुश्रवण स्वयं अपने स्तर से करते हुये खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी की शिकायत नहीं मिलने पाये, जिला कृषि पदाधिकारी को यह भी निदेश दिया गया कि संबंध में नैनो यूरिया खाद की विक्री हेतु सभी खाद विक्रेताओं को पत्र निर्गत करते हुये निदेशित करें कि वे नैनो यूरिया खाद को भी उपयोग करने हेतु किसानों को उत्प्रेरित करें, ताकि उसका भी उपायोग किसानों के द्वारा किया जा सके, खादों के विक्रेताओं के द्वारा किये जा रहे अनियतता, कालाबाजारी एवं जमाखोरी के विरुद्ध की जा रही कार्रवाईयों के संबंध में प्रतिदिन विज्ञप्ति निर्गत करें तथा उसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।