ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नामांकन रथ” को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने किया रवाना

अभिभावकों को अपने बच्चों को नवम कक्षा में नामांकन हेतु किया जाएगा प्रेरित

“राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार” से सम्मानित ज़िले के आठ विद्यालयों प्रधानाध्यापक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

सासाराम। आज दिनांक 5 जुलाई 2022 को जिलाधिकारी रोहतास धर्मेन्द्र कुमार द्वारा, “राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार” से सम्मानित ज़िले के आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि हमें स्वच्छता को अपने जीवन मे पूर्ण रूपेण अंगीकार एवं आत्मसात कर लेना चाहिए।प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि ना केवल अपने घर को बल्कि अपने आसपास के neighbourhood एवं सबसे महत्वपूर्ण रूप से अपने टोले/ गाँव/पंचायत के विद्यालयों को भी सामूहिक अभियान चलाकर स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की कि विद्यालय परिसर एवं शौचालयों की स्वच्छ्ता एवं निरंतर स्वच्छ्ता , सभी उपयोगकर्ता पर निर्भर करती है। अतएव ,शिक्षक एवं छात्र भी इस कार्य मे अपना बहुमूल्य योगदान दें। जिलाधिकारी ने उक्त कार्यक्रम के दौरान जिन आठ प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया, उनमे उ म वि, पतालुका के श्री अनिल सिंह, म वि, तेनुअज के श्री रविशंकर पांडेय, म वि ,गारा के मोहम्मद जसीमुद्दीन, म वि, बंजारी के श्री अब्दुल बशीर अंसारी, उ वि, भेड़िया सुअरा के श्री महेंद्र कुमार वर्मा, उ म वि ,तारडीह के श्री रमाकांत सिंह, उ म वि ,रोहतासगढ़ के श्री रमाकांत सिंह एवं उ म वि, hurka के श्री डोमन सिंह शामिल हैं। सम्मान समारोह के पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने” नामांकन रथ” को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रथ की रवानगी के अवसर पर कला जत्था की टीम द्वारा गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से, अभिभावकों को अपने आठवीं उत्तीर्ण बच्चों को नवमी कक्षा में नामांकन हेतु प्रेरित किया गया। ज्ञातव्य है कि नामांकन जागरूकता रथ द्वारा पूरे ज़िले में अभिभावकों को अपने बच्चों को नवम कक्षा में नामांकन हेतु प्रेरित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री संजीव कुमार एवं dpo श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.