ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी अग्रदूत समाचार समूह के स्वर्ण जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अग्रदूत समाचार समूह के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे और फिर इस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। अग्रदूत भारत में प्रकाशित होने वाला असमिया भाषा का एक समाचार पत्र है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक मोदी शाम साढ़े चार बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सरमा अग्रदूत समूह के स्वर्ण जयंती समारोह के लिए बनाई गई समिति के मुख्य संरक्षक हैं। पीएमओ के मुताबिक, अग्रदूत समाचार पत्र की शुरुआत द्वि-साप्ताहिक पत्रिका के रूप में हुई थी। इसकी शुरुआत असम के वरिष्ठ पत्रकार कनक सेन डेका ने की थी। पीएमओ ने कहा कि वर्ष 1995 में अग्रदूत का एक नियमित अखबार के रूप में प्रकाशन आरंभ हुआ। इस अखबार ने असम की विश्वसनीय और एक प्रभावी आवाज के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.