जिलाधिकारी ने “पर्यवेक्षण गृह” का किया औचक निरीक्षण, दिया कई आवश्यक निर्देश
सासाराम। आज दिनांक 5 जुलाई, 2022 को जिलाधिकारी, रोहतास धर्मेन्द्र कुमार द्वारा रोहतास ज़िले में समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित “पर्यवेक्षण गृह” जिसमे विधि-विवादित किशोरों को संसिमित/आवासित कराया जाता है, का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त इंस्पेक्शन के क्रम में जिलाधिकारी ने “पर्यवेक्षण गृह” के अधीक्षक सुखनंदन प्रसाद गुप्ता को पर्यवेक्षण गृह के सुचारू रूप से संचालन हेतु कई आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि पर्यवेक्षण गृह की साफ-सफाई एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं चौकसी बरती जाए जिलाधिकारी ने “पर्यवेक्षण गृह” में विद्युत एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था का भी निर्देश दिया। अपने निरीक्षण के मौका पर कहा कि पर्यवेक्षण गृह में आवासित किशोरों के समग्र मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु उन्हें खेल-कूद की सामग्रियां एवं पाठ्यपुस्तक भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने प्रदत्त मेनू के अनुरूप भोजन प्रदान करने का भी निर्देश अधीक्षक को दिया। ज्ञातव्य है कि, सम्प्रति, पर्यवेक्षण गृह में कुल 31 बच्चे आवासित हैं। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय अधीक्षक के साथ-साथ प्रतिनियुक्त शिक्षक, आंतरिक सुरक्षा कर्मी , counsellor, housefather/केयरटेकर, पैरामेडिकल स्टाफ आदि उपस्थित थे।