ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने 17 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक

– मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 12 अगस्त तक चलेगा

संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सर्वदलीय बैठक में शामिल हो सकते हैं। आईएएनएस को मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के मानसून सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले रविवार, 17 जुलाई को सभी दलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक के लिए संसद के दोनों सदनों (लोक सभा और राज्य सभा) में सभी राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ ही सरकार के कई अन्य मंत्री भी इस सर्वदलीय बैठक में शामिल हो सकते हैं। सरकार इस सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों के साथ संसद के एजेंडे पर सहमति बनाने की कोशिश करेगी ताकि संसद के दोनों सदनों का कामकाज सुचारू रूप से चल सके। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और यह 12 अगस्त तक चलेगा। संसद का यह सत्र कई मायनों में काफी अहम होने जा रहा है क्योंकि इसी सत्र के दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव भी होना है। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन, 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है, जिसके नतीजों की घोषणा 21 जुलाई को की जाएगी। देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उपराष्ट्रपति, राज्य सभा के पदेन सभापति भी होते हैं। इस पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई है और अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहे तो उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होगा। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है तो वहीं उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन इन दोनों चुनावों और इनके नतीजों का असर भी संसद सत्र पर पड़ना तय माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.