कलवार सेवक समाज के चेयरमैन ने नए नगर आयुक्त निरोज़ भगत को दी बधाई
जनोपयोगी कार्यों में जनसहयोग जरुरी – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन
आरा। बिहार सरकार ने अपर समाहर्ता स्तर के 28 पदाधिकारियों की पोस्टिंग की है। सभी अधिकारी अपर समाहर्ता और उप सचिव स्तर के अधिकारी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है, जिसमें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त सचिव निरोज कुमार भगत को आरा नगर निगम का नगर आयुक्त पद पर स्थानांतरित किया है। उक्त जानकारी देते हुए कलवार सेवक समाज के फाउंडर चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा आरा के नए नगर आयुक्त से आरा वासियों को काफी अपेक्षाएं हैं, जिसे वे पूरा कर दिखाएंगे। डॉ वर्मा ने नए नगर आयुक्त निरोज़ भगत को पदोन्नति मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आगे डॉ वर्मा ने कहा निरोज भगत एक अनुभवी एवं कार्य कुशल अधिकारी के रुप में चर्चित रहे हैं, जिसका सीधा लाभ आरा वासियों को मिलेगा। डॉ वर्मा ने कहा जनोपयोगी कार्यों को संपादित करने में जन सहयोग भी अपेक्षित है।