ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बहन के घर से लौट रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत

मोतीहारी : हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ओलहा मेहता टोला पंचायत भवन के समीप रमपुरवा में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वही उस बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया कचहरी टोला गांव निवासी राजेंद्र ठाकुर का पुत्र रोहन कुमार 23 वर्ष है । ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ओलहा वार्ड नंबर 9 निवासी अपने बहनोई शिबू ठाकुर के घर आया था। वहां से मोतिहारी जाने के क्रम में ओलाहा रमपुरवा वार्ड नंबर 1 तिनमुहानी रास्ते पर एक अज्ञात वाहन से ठोकर लगी जिसमें उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक को ले जाकर एक बिजली के खंबे में मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई और दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीण बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया है। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसआई रणधीर कुमार सिंह, प्रशिक्षु दारोगा कुमारी विभा भारती को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। वहां पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच उपरांत पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.