ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो शराब कारोबारी 129.600 लीटर देशी शराब, नकद-35400 रूपए दो मोबाईल एवं एक टेम्पु के साथ किया गिरफ्तार

सासाराम। पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री,भण्डारण, परिवहन,शराब तस्करो,शराब व्यवसायियो,शराब माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 22 जुलाई 2022 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इन्द्रपुरी थानान्तर्गत कुछ शराब कारोबारी एक टेम्पु से भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है। अवैध शराब में संलिप्त शराब कारोबारी/माफियाओं की त्वरित गिरफ्तारी एवं शराब की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष इन्द्रपुरी थाना, ए०एल०टी०एफ०टीम एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी की विशेष टीम का गठन कर टीम को थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी करने को निर्देशित किया गया। तदनुसार विशेष टीम के द्वारा इन्द्रपुरी थाना क्षेत्र के बराज जाना वाला मुख्य रास्ते में एक संदिग्ध टेम्पु को रोककर विधिवत तलाशी लिया गया, तलाशी के दौरान उक्त टेम्पु से कुल-129.600 ली0 देशी शराब के साथ शराब कारोबारी 1, अनिता देवी, पति-लालबाबू चौधरी बारह पत्थर थाना-डिहरी नगर 2, पंकज कुमार, पे०-अरविन्द प्रसाद गुप्ता ग्राम खजुरी,थाना+ जिला-रोहतास को गिरफ्तार किया गया तथा इनके पास से नकद-35400/- रू० एवं दो मोबाईल भी बरामद किया गया साथ हीं शराब परिवहल में उपयोग किया जा रहा टेम्पु को भी जप्त किया गया है। उपरोक्त शराब कारोबारी से पूछ-ताछ के दौरान काफी दिनों से शराब के धंधे में संलिप्त रहने की बात बताई गई तथा यह भी बताया गया कि जप्त शराब को बाहर से लेकर आया जा रहा था जिसें ये लोग अपने आस/पास के क्षेत्रों में बिक्री करने की योजना थी। इस संबंध में काण्ड दर्ज कर करवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.