ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नालंदा में पैसे की लालच में ससुरालवालों ने विधवा की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार शरीफ । परवलपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में रुपए के लालच में ससुरालवालों द्वारा विधवा की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका स्व. वीरू सिंह की 26 वर्षीय पत्नी कंचन देवी है। बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ला निवासी मृतका के भाई ने बताया कि उन्हें शनिवार की शाम बहन के ससुराल के पड़ोसी के द्वारा सूचना मिली की उनकी बहन की हत्या ससुराली परिवार ने कर दिया है। जिसके बाद वे सदर अस्पताल आए और शव का शिनाख्त किया। साल 2016 में कंचन देवी की शादी वीरू सिंह से हुई थी। शादी के 2 साल बाद ही पति की मौत कैंसर से हो गई। पति की मौत के बाद अक्सर ससुराल वाले कंचन को मायके से रुपए लाने को दबाव बनाने लगे ससुराल वालों का कहना था कि पति तो मर गया है। अब उसके बच्चों को कौन पालन पोषण करेगा। 1 दिन पूर्व ही छोटे भाई ने कंचन को उसके ससुराल पहुंचाया था और आज सास,ससुर, ननंद व अन्य ने मिलकर उसकी गला दबा हत्या कर दी और उसके घर से दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देर शाम सदर अस्पताल भेज दिया। परवलपुर थानाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। मृतक के परिजनों के द्वारा जो आवेदन दिया जाएगा। जांच उपरांत कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल घर से ससुराली परिवार फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.