ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रोहित शर्मा ने फिर जीता सैकड़ों फैंस का दिल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद ऐसा कुछ किया, जिसकी बहुत तारीफ हो रही है। मुकाबले के बाद रोहित शर्मा के फैंस चाहते थे कि वे उनसे मुलाकात करें और उनसे हाथ मिलाएं। रोहित भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने एक-एक करके पहले तो दर्जनों फैंस के साथ हाथ मिलाया और जब देखा कि फैंस का तादात काफी है तो उन्होंने जल्दी-जल्दी सैकड़ों फैंस से हाथ मिलाया। रोहित शर्मा अक्सर इस तरह की चीजें मैदान पर करते हुए नजर आते हैं। रोहित शर्मा जब से टीम इंडिया के नियमित कप्तान बने हैं, वे एक भी सीरीज नहीं हारे हैं। रोहित ने लगातार 9वीं सीरीज अपने नाम की है। ऐसे में उनसे उम्मीद बढ़ गई है कि वे देश को एशिया कप के बाद टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भी बनाएं, क्योंकि 2013 से टीम इंडिया ने कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। भारत ने फाइनल और सेमीफाइनल खेला है, लेकिन खिताब से दूर ही रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.