ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई-अहमदाबाद के बीच शुरू हुई विमान सेवा

अकासा एयरलाइन की पहली कर्मशियल विमान सेवा आज से शुरू हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने रविवार को अकासा एयर की मुंबई-अहमदाबाद उड़ान का उद्घाटन किया। अकासा एयर ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने 28 साप्ताहिक उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। ये उड़ान 7 अगस्त से मुंबई और अहमदाबाद के बीच संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही 28 साप्ताहिक उड़ान 13 अगस्त से बेंगलुरु और कोची रूट पर संचालित किए जाएंगे। उनकी टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी गई है।

अकासा एयर ने बताया है कि वह दो 737 मैक्स विमानों के साथ अपना वाणिज्यिक परिचालन शुरू करेगा। अकासा के अनुसार बोईंग ने उन्हें एक मैक्स विमान की डिलिवरी दे दी है और दूसरे विमान की डिलिवरी इसी महीने के अंत तक होने वाली है। अकासा एयर के सहसंस्थापक और चीफ कमर्शियल ऑफिसर प्रवीण अय्यर ने कहा है कि हम एकदम नए बोइंग 737 मैक्स विमान का इस्तेमाल करते हुए मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ानों का परिचालन शुरू कर एयरलाइन की कमर्शियल सेवाओं की शुरुआत करेंगे।प्रवीण अय्यर ने कहा है कि हम अपने नेटवर्क विस्तार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए चरणबद्ध दृष्टिकोण अपनाएंगे, हम धीरे-धीरे एक के बाद एक करके और अधिक शहरों के बीच अपनी विमान सेवाएं शुरू करेंगे। हमारी योजना हर महीने अपने बेड़े में दो विमान जोड़ने की है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से अगस्त 2021 में अकासा एयर के मैक्स विमानों को हरी झंडी मिली थी। इसके बाद एयरलाइन कंपनी ने पिछले साल 26 नवंबर को विमान निर्माता कंपनी बोइंग के साथ 72 मैक्स विमान खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.