ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

14 आइसोलेट गाय में से 12 रिकवर, सस्पेक्टेड गोवंश पर नजर

भरतपुर: भरतपुर में लंपी वायरस के खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग ने पशु हाट पर रोक लगा दी है। सोमवार को नुमाइश मैदान में पशु हाट लगता है, कल सोमवार वह नहीं लगेगा। क्योंकि हाट में दूसरे राज्यों से भी जानवर आते हैं। इसलिए संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसलिए अग्रिम आदेश तक सभी तरह की पशु हाट पर रोक लगाई गई है।लंपी वायरस को लेकर पशुपालन अलर्ट है। हालांकि अभी तक लंपी वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन अभी तक नन्दी गोशाला में 13 गायों में लंपी वायरस जैसे लक्षण पाए गए थे। इसके अलावा एक आवारा गाय में भी लंपी वायरस जैसे लक्षण पाए गए थे। जिस पर सतर्कता बरतते हुए 6 गायों के सैंपल हिसार भेजे गए थे। वहीं अब बताया जा रहा है 14 में से 12 गाय रिकवर हो चुकीं हैं।पशुपालन विभाग के संभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गजेन्द्र सिंह चाहर ने बताया कि लंपी वायरस को लेकर जिले के पशुपालन विभाग के आला अधिकारी अलर्ट हैं। डॉक्टरों की मोबाइल टीम बनाकर गोशालाओं और गांव में जाकर चेक कर रही हैं। कहीं भी सस्पेक्टेड गोवंश नजर आता है तो उसको आइसोलेट किया जा रहा है। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.