छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट, 48 घंटे के लिए ऑरेंज और रेड और 72 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। दक्षिण क्षेत्र में बस्तर संभाग के 7 जिले आते हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गरज चमक के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। तीन दिनों की इस चेतावनी में बस्तर संभाग के सात जिले बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर शामिल हैं। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के धमतरी और गरियाबंद जिले शामिल हैं। राहत आयुक्त ने प्रदेश के लोगों को मौसमी घटनाओं से अपडेट रहने और सतर्कता बरतने को कहा गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.