ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब दो फोन पर चलेगा एक ही WhatsApp

बहुत से लोग हैं, जो एक साथ दो-दो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वह व्हाट्सएप सिर्फ एक ही फोन पर चला पाते हैं। लेकिन आपकी यह समस्या अब खत्म होने वाली है। जल्द ही आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल एक साथ दो स्मार्टफोन पर कर पाएंगे। इसके लिए आपको किसी ट्रिक की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि कंपनी मल्टी-डिवाइस फीचर की सुविधा तो देती है, लेकिन यह एक प्राइमरी डिवाइस के अलावा बाकी जगह सिर्फ Web वर्जन में ही चल पाता है। ऐसे में एक साथ दो फोन पर एक ही व्हाट्सएप अकाउंट चलाने के लिए तिगड़म भिड़ानी पड़ती है। लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर का नाम Companion Mode है। इस फीचर के जरिए प्राइमरी डिवाइस के अलावा एक अन्य डिवाइस पर भी चैट हिस्ट्री सिंक  की जा सकती है। एंड्रॉइड वर्जन 2.22.15.13 के लिए हाल ही में लॉन्च किए गए व्हाट्सएप बीटा में कंपेनियन मोड को देखा गया है। स्क्रीनशॉट में व्हाट्सएप को कनेक्टेड डिवाइस के साथ चैट हिस्ट्री को सिंक करते हुए दिखाया गया है।ऐसा लगता है कि व्हाट्सएप अपने एप्लिकेशन के लिए कुछ अच्छे नए फीचर विकसित करने में काफी व्यस्त है। हाल ही में, व्हाट्सएप को कई फीचर्स पर काम करते हुए देखा गया था, जिसमें आपको वीडियो कॉल के लिए अपना अवतार चुनने की क्षमता, डिलीट मैसेज फॉर एवरीवन के लिए बढ़ा हुआ टाइम और यहां तक ​​कि एंड्रॉइड के लिए एनिमेटेड हार्ट इमोजी भी शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.