ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराबी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमास्थल को किया क्षतिग्रस्त

बेगूसराय में एक बार फिर बड़ा हादसा होते होते उस वक्त टल गया जब नशे में धुत एक चालक ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल को क्षतिग्रस्त करते हुए एक ज्वेलरी दुकान में जबरदस्त टक्कर मार दी। वही इस घटना के दौरान पटेल चौक पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और लोग अपने जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना से आक्रोशित लोगों ने नशेड़ी चालक को अपने कब्जे में कर लिया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की है। नशे में धुत चालक ने बताया कि गाड़ी लेकर चलने से पूर्व व लोहिया नगर के पास महुआ दारू बिक रही थी। वही महुआ दारू पिया था। और नशे की हालत में वाहन लेकर अपने घर बीहट जा रहा था।

तभी पटेल चौक स्थित नशे में धुत चालक ने पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। और ठेला पर दुकान चला रहे हैं उससे ठेला को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए एक ज्वेलरी दुकान में गाड़ी जा घुसा। आपको बताते चलें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके खुलेआम लोग दारू पीकर सड़कों पर फर्राटे मारते नज़र आते हैं। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच अपनी तफ्तीश में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.