ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्या मंगल ग्रह का रंग नीला है? नासा ने जारी की नीली तस्वीर

वॉशिंगटन । क्या मंगल ग्रह का रंग नीला है? नासा के रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर ने एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीरखींची है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तस्वीर से ही मंगल के अतीत के मौसम के पैटर्न के बारे में अधिक जानने में मदद मिलेगी।ये तस्वीर मंगल के भूमध्य रेखा के उत्तर में गैंबो क्रेटर के अंदर के क्षेत्र की है। अब आते हैं नीले रंग पर।
मंगल ग्रह पर दिख रहा ये नीला रंग नकली है और इमेज प्रोसेसिंग के जरिए बना है। मंगल का असली रंग लाल ही है। इस छोटी सी इमेज में बहुत बड़ा क्षेत्र दिख रहा है। एक पिक्सल में ही लगभग 25 सेंटीमीटर का क्षेत्र है। इस इमेज में गैम्बो क्रेटर के केंद्र के पास लाल ग्रह पर हवा से संबंधित विभिन्न विशेषताओं को दिखाता है। बड़े टीले घुमावदार भी दिख रहे हैं। इनके ऊपर भी छोटे-छेटे टीले हैं।टीलों के ऊपर छोटी-छोटी लहरें हैं जो टॉप पर कई फीट की होती हैं। ये लगभग 30 फीट की दूरी पर बड़े मेगा-रिपल्स में मिल जाती हैं जो टीलों से बाहर की ओर निकलते हैं। लेकिन क्या फोटो को सुंदर बनाने के लिए नीले रंग को डाला गया है। इसका जवाब है नहीं।
ये तस्वीर भू-वैज्ञानिकों को आसानी से समझने के लिए ऐसी है। जब एक भू वैज्ञानिक इस तस्वीर को देखेगा तो वह आसानी से समझ जाएगा। उसे ये पता लग जाएगा कि ये किस तरह के मिट्टी के टीले हैं। इसके अलावा मंगल की सतह को अच्छे से समझने में सहायक होंगे।मंगल हमारे सौरमंडल का एकलौता ऐसा ग्रह है जिस पर वैज्ञानिक मानते हैं कि जीवन विकसित हो सकता है। नासा का रोवर जीवन की खोज में मंगल पर सैंपल ले रहा है। अब इन सैंपल को वापस लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.