ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कहा- आरोपियों से राजीनाम नहीं करने पर गला दबाया, बेटे की हत्या कराने की धमकी

अनूपपुर: अमरकंटक थाना क्षेत्र की महिला ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर अमरकंटक थाना प्रभारी पर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।अमरकंटक के ग्राम बहपुर निवासी शोभा बाई चन्द्रवंशी ने अमरकंटक थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज करने व धमकी देने के आरोप लगाए। महिला ने थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।पीड़िता ने आरोप लगाया कि 6 माह पहले विनोद कुशवाहा निवासी ग्राम बासिनटोला पंचगांव व अन्य आरोपियों ने उसके बेटे नोहरलाल चन्द्रवंशी की हत्या कर दी थी। जिसका प्रकरण दर्ज किया है। केस न्यायालय में विचाराधीन है। 5 अगस्त को रात करीब 9.30 बजे जब शोभा बाई अपने घर पर थी। तभी अमरकंटक थाना प्रभारी मनोज दीक्षित, उप निरीक्षक विशाखा उरर्वेदी एवं सहायक उप निरीक्षक ईश्वर कुमार यादव घर में घुस आए। उन्होंने कहा कि तुम विनोद कुशवाहा के मामले में अपना बयान बदल कर मुकदमा वापस ले लो।गला दबाकर बेटे को मारने की धमकी दीमहिला का आरोप है कि थाना प्रभारी ने ऐसा करने पर आरोपी से 3 लाख रुपए दिलाने की बात कही। जब पीड़िता ने मना किया, तो थाना प्रभारी मनोज दीक्षित ने शोभा बाई के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसका गला दबाने लगा। कहने लगा कि अगर तू मेरी बात नहीं मानेगी तो तेरे बेटे की गोली मार कर हत्या कर दूंगा। इतने में ही उप निरीक्षक विशाखा उरवेदी एवं सहायक उप निरीक्षक ईश्वर कुमार यादव भी गाली देते हुए कहा कि हम तुम्हारे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा देंगे। हमारी बात मान लो नहीं तो हम तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। वैसे भी जो लोग तुम्हारे बेटे की हत्या किए हैं। उन्हीं लोगों से तुम्हारी हत्या भी करवा देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.