ईडी दफ्तर से बाहर आए संजय राउत
पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार शिवसेना सांसद संजय राउत की हिरासत एक बार फिर से बढ़ाई जा सकती है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) उन्हें आज मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश करेगा। ईडी के अधिकारी कोर्ट से रिमांड बढ़ाए जाने की मांग कर सकते हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी 60 वर्षीय संजय राउत को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने राउत के घर पर सुबह-सुबह छापा मारा था। करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था, इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने उन्हें 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद उनकी रिमांड 8 अगस्त तक बढ़ाई गई थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.