पिता ने मासूम बच्चों की गला घोंटकर की हत्या
रायपुर । धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में हृदयविदारक घटना हुई। पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद खुदकुशी कर ली। दो दिन तक घर से कोई नहीं निकला। रविवार को दुर्गंध फैलने पर लोगों को शक हुआ तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो तीनों का शव अंदर बिस्तर में पड़ा था। इधर घर की तलाशी में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस से मिली जानकारी देवरी निवासी रामेश्वर साहू (30) ने अपने बेटा अमित साहू आठ वर्ष और बेटी रागिनी साहू छह के साथ रह रहा था। रामेश्वर गांव के महिंद्रा स्पंज नामक फैक्ट्री में रोजी मजदूरी करता था। दो दिन पहले शुक्रवार रात में ड्यूटी से आया और अपने घर में चला गया। दो दिन तक घर से कोई आवाज नहीं और न ही कोई घर से बाहर निकला।
आस-पास रहने वालों को दुर्गंध आई तो उन्हें अनहोनी का एहसास हुआ। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि जहर दिया गया है कि गला घोटकर हत्या की गई। हालांकि प्रारंभिक जांच में जहर का सेवन करने की बात सामने आई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.