ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बच्चों की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां इलाके में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने ही 2 बच्चों की हत्या कर दी और खुद भी कीटनाशक पीकर मौत को गले लगा लिया। घर से बदबू आने पर इस घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तब 3 लोगों की लाश पड़ी थी। घटना करीब 3 से 4 दिन पहले हो सकती है। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने के बाद से पति डिप्रेशन में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।धरसीवां पुलिस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक घटना देवरी गांव की है। रामेश्वर साहू , उसकी बेटी रागिनी और बेटे अमित  की लाश मिली है। ऐसी आशंका है कि पिता ने ही दोनों बच्चों को मारा और फिर खुद आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि उसकी पत्नी साथ नहीं रहती। रामेश्वर साहू सिलतरा के किसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। पत्नी के भाग जाने के बाद से वह परेशान था। 3 दिनों से किसी को बाहर नहीं देखा गया। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को गड़बड़ी का शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.