ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस बोली- लोगों ने जानवर के जलने की सूचना दी, डॉ. ने बताया जानवर नहीं, इंसान का शव

दमोह: दमोह में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देहात थाना के मुश्की बाबा क्षेत्र के खाली मैदान में टंकी के भीतर एक से जलता हुआ शव मिला है। सोमवार शाम लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि मैदान में टंकी रखी है, जिसमें किसी जानवर की जलने की गंध आ रही है।सूचना मिलने के बाद सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा पुलिस बल के पास साथ मौके पर पहुंची। टंकी को पलट कर शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान कराने के लिए पशु चिकित्सक के पास पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने जो खुलासा किया उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए।डॉ. डीएस लोधी ने बताया कि ये जानवर का नहीं, इंसान का शव है। फिलहाल उस अधजले को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद कई परतें खुलेंगी।चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है। उन्हें जानवर के जलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंची थी। पशु चिकित्सक के परीक्षण के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि शव इंसान का है। अब कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.