कांग्रेस और भाजपा तय नहीं कर सकी प्रत्याशी, वोटिंग के दौरान बड़े उलटफेर की संभावना
टीकमगढ़: नगर पालिका टीकमगढ़ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का आज निर्वाचन होना है। 27 वार्डों में से 14 पार्षदों के साथ कांग्रेस पूर्ण बहुमत में है, लेकिन खींचतान के चलते कांग्रेस अब तक अध्यक्ष प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर सकी है।वहीं 10 पार्षदों के साथ भाजपा भी उलटफेर करने के मूड में नजर आ रही है। फिलहाल भाजपा ने भी अध्यक्ष प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है। ऐसे में वोटिंग के दौरान ही बड़े उलटफेर की संभावनाएं नजर आ रही हैं।दरअसल कांग्रेस में अध्यक्ष पद के 3 दावेदारों के बीच आम राय नहीं बन पा रही है। 1 दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूनम जायसवाल के नाम की घोषणा की थी, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही आदेश को रद्द कर दिया गया।इसके बाद कांग्रेस ने आज सुबह 9 बजे मीटिंग बुलाकर अध्यक्ष प्रत्याशी तय करने के लिए फरमान जारी किया था। वहीं दूसरी ओर भाजपा में भी लगातार बैठकों का दौर जारी है, लेकिन फिलहाल अध्यक्ष उम्मीदवार को लेकर आम राय नहीं बन सकी है।अब तक की जानकारी के अनुसार जो नाम निकलकर सामने आए हैं, उसमें कांग्रेस की ओर से अब्दुल गफ्फार और सुषमा संजय नायक का नाम अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं में आगे है। वहीं भाजपा बृज किशोर तिवारी और अभिषेक खरे रानू पर दाव लगा सकती है।मतदान प्रक्रिया से पहले तक किसी भी पार्टी ने अपनी ओर से अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में शहर के लोगों में नगर पालिका अध्यक्ष को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है।चुनाव में उलटफेर की संभावनाआज सुबह 11 बजे से नगरपालिका कार्यालय में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दौरान बड़े उलटफेर की संभावना नजर आ रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान ही दोनों ही पार्टियों की ओर से अध्यक्ष के प्रत्याशी अपना-अपना फार्म भरेंगे। इस दौरान क्रॉस वोटिंग की संभावना भी जताई जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.