ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

असली लोहियावादी हैं नीतीश, देश को चाहिए ऐसा ही नेता – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

सच्चे बिहारी नेता की खोज करने में सक्रिय रहें युवा – डॉ अरविन्द वर्मा

खगड़िया। डॉ राम मनोहर लोहिया के सच्चे और असली हकदार हैं बिहार के तपे तपाये नेता नीतीश कुमार। आज देश को ऐसे ही नेता चाहिए। देश की बागडोर नीतीश जैसे लोहियावादी के हाथों में होनी चाहिए। परिस्थिति और हालात नीतीश जी को वहां तक नहीं पहुंचने दे रही है। मगर जिस दिन देश की जनता अपनी आंखें खोलकर दिल से सहयोग करेगी तो वह दिन दूर नहीं रहेगा। उक्त बातें बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा। डॉ वर्मा ने कहा मुझे याद है वो दिन जब वर्षों पूर्व जिले के गोगरी में हमने बिहार लोहिया विचार मंच के तत्त्वावधान में लोहिया जयंती समारोह में शिरकत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के युवा नेता नीतीश कुमार को आमंत्रित किया था। उन्होंने मुझे पत्र द्वारा समारोह में शिरकत करने की स्वीकृति दी थी, जिसमें लिखा था मैं आपके कार्यक्रम में जरूर आऊंगा और मेरे साथ शिवानंद भाई भी रहेंगे। 23 मार्च को लोहिया जयंती समारोह था। होली के समय रहने के कारण महेशखुंट से गोगरी के लिए उन्हें तांगा (टमटम) नहीं मिला और नीतीश कुमार पांव पैदल ही महेशखंट से गोगरी पंहुचे और लोहिया जयंती समारोह में शामिल हुए थे। डॉ वर्मा ने कहा नीतीश कुमार वचन के पक्के हैं, इसी का उदाहरण मैंने दिया। आगे डॉ वर्मा ने कहा मैं आज तक किसी भी राजनीतिक पार्टी का कोई सदस्य नहीं हूं। मैंतो गैर राजनीतिक समाजिक कार्यकर्ता हूं। बीते हुए पल की याद आप तमाम पाठकों तक पहुंचा रहा हूं। जो सही है, उसे तो बयां कर ही सकता हूं ताकि आमजनों तक मेरी आवाज़ पहुंच सके। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के डॉ अरविन्द वर्मा ने बिहार के युवा वर्गों से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त बिहार बनाने एवं सही और सच्चे बिहारी नेता की खोज करने में सक्रिय जरुर रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.