ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हर घर हर गांव तिरंगा अभियान की जोरदार तैयारी कर रहा है अभाविप

बेगूसराय: स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव में हर गांव में तिरंगा फहराने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। अलग-अलग इकाई द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक कर गांव-गांव में तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा की जा रही है, लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
मंगलवार को भी मोसादपुर में नगर सह मंत्री कमल कुमार के आवास पर किए गए बैठक में हर घर हर गांव तिरंगा अभियान, सदस्यता अभियान, कॉलेज इकाई गठन सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा की गई। मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बेगूसराय के 550 गांव एवं 750 स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष भी 15 अगस्त को तिरंगा अभियान पूरे देश में चलाया गया था, वह कार्यक्रम इतना सफल रहा कि आज भारत सरकार समेत सभी राजनीतिक दल अपने तरीके से तिरंगा अभियान शुरू किए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर गांव में दस लोगों की एक समिति बनाई गई है एवं जिस गांव में तिरंगा फहराया जाएगा उस गांव के पूर्व सैनिक, वर्तमान सैनिक, शिक्षक तथा गांव-समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा।
जिला संयोजक सोनू सरकार ने कहा कि छात्र युवाओं में देश के प्रति राष्ट्रवादी भावना भरने एवं देश के प्रति कर्तव्य बोध पैदा करने को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। अभी भी गांव के बहुत लोगों को तिरंगा का महत्व नहीं पता है। तिरंगा अभियान के तहत उन्हें तिरंगा के महत्व के संबंध में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी कार्यकर्ता हर जगह जाकर छोटी-छोटी बैठक कर रहे हैं। बेगूसराय के सभी प्रखंडों एवं गांव में यह अभियान चलाया जा रहा है। नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद 20 अगस्त से पांच सितंबर तक सदस्यता अभियान पूरे जिले में शुरू कर रही है। जिले में 35 हजार छात्र-छात्रों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 25 अगस्त से दस सितंबर तक सभी कॉलेज एवं टेन प्लस टू हाई स्कूल में इकाई गठन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.