ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्राम पंचायत छिदगांव तमोली में होगी अमल, मानवीय जीवन को सुखमय बनाने तय किए 17 लक्ष्य

हरदा: मध्यप्रदेश के हरदा जिले की टिमरनी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत आने वाले 25 सालों का मास्टर प्लान तैयार कर गांव के विकास को लेकर काम करने जा रही हैं।सम्भवतः पूरे प्रदेश में यह ऐसी पहली पंचायत होगी जहां गांव के हर एक परिवार के सभी सदस्यों का जीवन सुखमय बनाने को लेकर गांव के सरपंच ने ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 17 लक्ष्य तैयार किए है। जिन पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से गांव के विकास कार्य करवाए जाएंगे।पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच उत्तमसिंह राजपूत व ग्रामीण विकास सहकारी समिति के अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि आगामी 16 से 20 अगस्त तक गांव के हर परिवार की जरूरतों को जानकर आगामी 25 वर्षों से किस तरह गांव के हर परिवार के जीवनस्तर में सुधार हो सके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो इसको लेकर डाटा तैयार किया जाएगा।वहीं केंद्र सरकार की सबकी योजना सबका विकास पर काम किया जाएगा।ग्रामीण विकास सहकारी समिति के अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने दुनियाभर के सभी देशों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए 17 लक्ष्य तैयार किए है।जिन्हें पंचायत पूर्व कर केंद्र और राज्य सरकार को गांव के विकास के लिए योजनाओं का लाभ दिलाने प्रस्ताव भेजेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.