मानसूनी सीजन में 25 इंच के पार हुई बारिश, 5 डिग्री पारा भी लुढ़का
जबलपुर: सावन की विदाई झमाझम बारिश के साथ हुई जहां दिन भर बादल रुक-रुक कर बरसते रहे। जगह-जगह सड़कों में पानी भरता रहा और निकलता रहा। जिसके कारण लोगों को त्यौहार में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को सुबह से देर तक करीब 22.6 मिलीमीटर यानी करीब 1 इंच बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण शहर के कई सड़कें लबालब भर गई तो कहीं पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। जिसके कारण वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग परेशान दिखाई दिए। वही मानसून सीजन में वर्षा का आंकड़ा 25.4 इंच दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष 16.7 इंच वर्षा दर्ज की गई थी।आज भारी बारिश की चेतावनीमौसम विभाग के मुताबिक मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिसके कारण इसी तरह वर्षा होती रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र को देखते हुए आज भी जबलपुर शहर संभाग के कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही कहीं-कहीं गरज चमक के साथ वर्षा होने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।बीते दिन 1 इंच हुई वर्षाबीते दिन सुबह से देर शाम तक करीब हुई 1 इंच वर्षा से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। जिसके कारण 5 डिग्री तक पारा लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस से 4.7 डिग्री कम होकर 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री कम होकर 25.2 डिग्री से 23.6 डिग्री पर आकर ठहर गया जिसके कारण मौसम में ठंडक घुली रही।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.